शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) का लाभ घटा, शेयर में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में बजाज कॉर्प का लाभ सालाना आधार पर 0.74% घट कर 54.02 करोड़ रुपये हो गया है।

लेकिन तिमाही दर तिमाही कंपनी के मुनाफे में 8.93% की वृद्धि हुयी है। कंपनी की स्टैंडअलोन आय सालाना आधार पर 3.33% घट कर 2,28.31 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी बिक्री 235.42 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.24% घट कर 227.79 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च पिछले साल के 163.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.59% घट कर 153.98 करोड़ रुपये हो गया है।
बीएसई में बजाज कॉर्प के शेयर बुधवार को गिरावट के साथ 413.70 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 393 रुपये तक फिसला जहां इसमें पिछले दिन के बंद स्तर की तुलना में 5.02% की गिरावट आयी। दोपहर करीब 1.02 बजे कंपनी के शेयर 13.30 रुपये या 3.21% की गिरावट के साथ 400.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!