शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रतन इंडिया (Rattan India) की सहायक कंपनी को मिला 50 मेगावाट सोलर परियोजना

रतन इंडिया की सहायक कंपनी यारो इन्फ्रास्ट्रक्चर को कर्नाटक में 50 मेगावाट सोलर परियोजना का ठेका मिला है।

इस ठेके के साथ कंपनी का सोलर पोर्टफोलियों जो पूरे देश में फैला है बढ़ कर 290 मेगावाट हो गया है। कंपनी सोलर पावर परियोजना का निर्माण और विकसित करेगी। कंपनी ने बताया पावर खरीद समझौते के तहत ग्रीड के शुरू होने पर इससे उत्पन्न बिजली एनटीपीसी को बेच दी जायेगी। बीएसई रतन इंडिया पावर के शेयर बुधवार को सपाट खुले। दोपहर करीब 2.40 बजे कंपनी के शेयर 0.02 रुपये या 0.20% की गिरावट के साथ 10.11 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!