शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शोपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने बंद किया जयपुर में होमस्टॉप स्टोर

शोपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने बताया है कि कंपनी ने उम्मीद से कम व्यापार और कम मुनाफे के कारण मालवीय नगर, जयपुर में अपना होमस्टॉप स्टोर बंद कर दिया है।

वित्त वर्ष 2016 में इस स्टोर से कंपनी को 7.38 करोड़ रुपये की आय हुई थी, जो कि कंपनी के कुल टर्नओवर का 0.2% है। इस स्टोर के बंद हो जाने से कंपनी के अब 18 होमस्टॉप स्टोर बचे हैं।
बीएसई में शोपर्स स्टॉप का शेयर मंगलवार के 357.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मजबूती के साथ 365.00 पर खुला है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 380.85 रुपये और निचला स्तर 365.00 रुपये रहा है। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 15.00 रुपये (4.20%) की मजबूती के साथ 372.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!