शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जौहरियों की हड़ताल खत्म होने से आभूषण कंपनियों के शेयर चढ़े

जौहरियों की 42 दिन तक चली हड़ताल खत्म होने के साथ ही आभूषण कंपनियों के शेयर भाव में कल लगातार दूसरे दिन भी मजबूती आयी है।

हड़ताल के समाप्त होने से श्री गणेश ज्वैलरी हाउस के शेयर में 8%, गीतांजली जेम्स के शेयर में 5.07%, पीसी ज्वैलर के शेयर में 1.87% और तारा ज्वैल्स के शेयर में 4.61% की मजबूती आयी है।
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसियेशन के उपाध्यक्ष सुरिंदर कुमार जैन ने कहा है कि सरकार के आश्वासन के बाद हमने अस्थायी तौर पर हड़ताल समाप्त कर दी है। देश भर के जौहरी आज गुरुवार से अपने काम की दोबारा शुरुआत करेंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा बजट में प्रस्तावित गैर-चांदी के आभूषणों पर 1% की एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जौहरियों ने 2 मार्च को हड़ताल शुरू कर दी थी।
एक ओर जौहरियों की हड़ताल समाप्त होने से ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में मजबूती आयी है। वहीं दूसरी ओर सोने के दामों में 200 रुपये की गिरावट आयी है और यह 29,200 रुपये पर पहुँच गया है। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख