शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) को मिला 282 करोड़ रुपये का ठेका

बीएचईएल को मध्यप्रदेश में 282 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका एनटीपीसी से ईपीसी आधार पर 50 मेगावाट सोलर संयंत्र की स्थापना के लिए मिला है। इस परियोजना की 12 महीनों में पूरी हो जायेगी। इससे पहले बीएचईएल को ईपीसी आधार पर आंध्रप्रदेश में 50 मेगावाट सोलर पावर संयंत्र की स्थापना का ऑर्डर मिला था।बीएसई में बीएचईएल के शेयर बुधवार को 6.20 रुपये या 4.88% की बढ़त के साथ 133.35 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 135.40 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर 128 रुपये तक फिसला। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 90.40 रुपये का रहा जबकि 52 हफ्तों का सबसे ऊच्चा स्तर 289.85 रुपये था। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख