शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) की सहायक कंपनी ने वापस मंगाये 450 कैप्सुल

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) की सहायक कंपनी जुबिलेंट ड्रेक्सइमेज ने अपने कर्कलैंड, कनाडा के संयंत्र में बने सोडियम आयोडाइड के 450 कैप्सुल वापस मंगाये हैं।

कंपनी ने इन 450 कैप्सुलों की 90 शीशियों को सूचना पत्र में गड़बड़ी के कारण वापस मंगाया है। ये कैप्सुल अतिगलग्रंथिता के इलाज में काम आते हैं।
बीएसई में कल बुधवार को जुबिलेंट लाइफ साइंसेज का शेयर 0.76% की गिरावट के साथ 396.60 रुपये पर बंद हुआ। कल इसका उच्च स्तर 407.40 रुपये और निचला स्तर 394.20 रुपये रहा। जबकि 52 हफ्तों का इसका उच्च स्तर 7 दिसंबर 2015 को 455.00 रुपये और इसी अवधि में निचला स्तर 27 अप्रैल 2015 को 138.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख