शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रीराम ट्रांस्पोर्ट फाइनेंस (Shriram Transport Finance) ने गैर परिवर्तनीय डिबेंचरों से जुटाये 695 करोड़ रुपये

श्रीराम ट्रांस्पोर्ट फाइनेंस (Shriram Transport Finance) ने अपने व्यापार के विकास के लिये गैर परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 695 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने ये डिबेंचर प्राइवेट प्लेस्मेंट आधार पर जारी किये हैं। इन डिबेंचरों में 5 साल की परिपक्वता अवधि वाले डिबेंचरों पर 9.15% और 10 साल की परिपक्वता अवधि वाले डिबेंचरों पर 9.22% कूपन दर है।
बीएसई में कल बुधवार को श्रीराम ट्रांस्पोर्ट फाइनेंस का शेयर 2.36% की बढ़त के साथ 988.90 रुपये पर बंद हुआ। कल इसका उच्च स्तर 1,003.10 रुपये और निचला स्तर 974.00 रुपये रहा। जबकि 52 हफ्तों का इसका उच्च स्तर 15 अप्रैल 2015 को 1,150.25 रुपये और इसी अवधि में निचला स्तर 21 जनवरी 2016 को 736.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख