शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में इन्फोसिस (Infosys) का मुनाफा 3.9% बढ़कर हुआ 3,597 करोड़ रुपये

आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इन्फोसिस (Infosys) के वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के परिणाम आ गये हैं। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के मुकाबले जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी के लाभ और आमदनी दोनों में बढ़त हुई है।

कंपनी को पिछली तिमाही के 3,465 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले इस तिमाही में 3.9% की बढ़त के साथ 3,597 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा इन्फोसिस की आमदनी में भी 4.1% की वृद्धि हुई है और यह 16,550 करोड़ रुपये पहुँच गयी है। पिछली तिमाही में कंपनी की आमदनी 15,902 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में बुधवार को इन्फोसिस का शेयर 0.87% की गिरावट के साथ 1,172.05 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को कारोबार के दौरान  इसका उच्च स्तर 1,195.00 रुपये और निचला स्तर 1,166.50 रुपये रहा था। 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 04 अप्रैल 2016 को 1,249.90 रुपये और निचला स्तर 10 जुलाई 2015 को 932.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख