शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) ने किये 1,000 करोड़ रुपये के ऋणपत्र जारी

केनरा बैंक (Canara Bank) ने बीएसई को बताया है कि कंपनी ने सीआरएआर के स्तर को सुविधाजनक बनाये रखने और अपनी संपत्ति के विकास के लिए 1,000 करोड़ रुपये के ऋणपत्र जारी किये हैं।

बेसल III अनुवर्ती टीर II वाले इन ऋणपत्रों को कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर जारी किया है।
बीएसई में बुधवार को केनरा बैंक का शेयर 3.31% की बढ़त के साथ 196.45 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 199.00 रुपये और निचला स्तर 192.00 रुपये रहा था। 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 15 अप्रैल 2015 को 411.45 रुपये और निचला स्तर 29 फरवरी 2016 को 156.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!