शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) करेगा 535 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में भारत सरकार को तरजीही आधार पर 7,15,04,945 इक्विटी शेयर जारी करने का निर्णय किया गया है।

इन 10 रुपये प्रति अंकित मूल्य वाले शेयरों को कंपनी 74.82 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर जारी करेगी, जिससे कंपनी कुल 535 करोड़ रुपये जुटायेगी।
बीएसई में बुधवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 1.19% की बढ़त के साथ 76.65 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 77.70 रुपये और निचला स्तर 75.90 रुपये रहा था। 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 12 मई 2015 को 114.80 रुपये और निचला स्तर 17 फरवरी 2016 को 48.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!