शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला निर्यात ठेका, शेयर 4.01% उछले

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स को यूरोपीयन ट्रेलर बाजार के लिए हाय स्पीड ट्रेलर व्हील्स के निर्यात का ठेका मिला है।

कंपनी चेन्नई संयंत्र से अगले 6 महीनों में 25,000 पहियों का आपूर्ति करेगी। इस ठेके के साथ कंपनी को कारावां पहियों के बाजार में अपनी उपस्थिती को मजबूत करने में मदद मिलेगी। कंपनी को आने वाले हफ्तों में यूरोपीयन ट्रेरल बाजार से कुछ और ठेके मिलने की उम्मीद है। बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के शेयर बुधवार 368.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 370 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.40 बजे कंपनी के शेयर 14.80 रुपये या 4.01% की बढ़त के साथ 383.50 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 562.61 करोड़ रुपये है। वतर्मान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख