शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऑयल इंडिया (Oil India) के कच्चे तेल का उत्पादन लगातार चौथे वर्ष गिरा

ऑयल इंडिया (Oil India) के कच्चे तेल के उत्पादन में लगातार चौथे वर्ष गिरावट आयी है।

वित्त वर्ष 2015-16 में ऑयल इंडिया ने 3.245 मिलियन टन कच्चे तेल का उत्पादन किया है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 की तुलना में 6% कम है। वित्त वर्ष 2011-12 से ऑयल इंडिया के कच्चे तेल के उत्पादन में लगभग 16% की गिरावट आयी है। इसके अलावा ऑयल इंडिया में कोई पूर्णकालिक अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भी नहीं है।
बीएसई में ऑयल इंडिया का शेयर बुधवार के 320.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मामूली गिरावट के साथ 320.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयर में 5.95 रुपये (1.86%) की गिरावट के साथ 314.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!