शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोवाई मेडिकल सेंटर ऐंड हॉस्पिटल (Kovai Medical center & Hospital) ने शुरू किया कोयंबटूर में नया अस्पताल

कोवाई मेडिकल सेंटर ऐंड हॉस्पिटल (Kovai Medical center & Hospital) ने सुलूर, कोयंबटूर में 100 बिस्तरों वाला मल्टी-स्पेशियलिटी एक नया अस्पताल शुरू किया है।

4 ऑपरेशन थियेटरों और अत्याधुनिक तकनीक वाले इस अस्पताल की लागत 20 करोड़ रुपये है। अस्पताल के चेयरमेन डॉ नल्ला जी पलानिस्वामी ने कहा कि इस अस्पताल का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना है। विशेष रूप से ग्रामीण आबादी जो चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की अधिक जरूरतमंद होती है।
बीएसई में कोवाई मेडिकल का शेयर बुधवार के 678.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 687.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 इसमें गिरावट का दौर शुरू हुआ और लगभग सवा 12 बजे कंपनी के शेयर में 12.25 रुपये (1.81%) की गिरावट के साथ 666.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख