शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत सीट्स (Bharat Seats) का लाभ 10.89% बढ़ा, शेयर में 5.16% की गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में भारत सीट्स का शुद्ध लाभ 10.89% बढ़ कर 2.75 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 2.48 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि कंपनी की बिक्री पिछले साल के 190.55 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.02% घट कर 175.26 हो गयी है। वहीं पूरे वित्त वर्ष कंपनी पिछले साल यानी मार्च 2015 8.12 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.30% घट कर 7.04 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री 0.92% बढ़ कर 699.73 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की 693.33 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में भारत सीट्स के शेयर बुधवार 39.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को 39.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 39.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 37.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.29 बजे कंपनी के शेयर 2.05 रुपये या 5.16% की गिरावट के साथ 37.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!