शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अधिक गर्मी पड़ने से वीडियोकॉन (Videocon) के एसी और फ्रिज की बिक्री में बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर पिछले 15 दिनों में वीडियोकॉन (Videocon) के एसी की बिक्री में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है।

वीडियोकॉन के कार्यकारी निदेशक अक्षय धूत ने कहा है कि इस बार अच्छी मांग रहने की उम्मीद है क्योंकि जनवरी-मार्च तिमाही उद्योग के लिए बेहतर रही है। एसी उद्योग में इस बार 40 लाख स्पिलिट एसी की बिक्री देखने को मिल सकती है। वहीं फ्रिज की बिक्री 25 लाख इकाई तक रहने की उम्मीद है।
बीएसई में वीडियोकॉन का शेयर बुधवार के 107.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 108.60 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका इसका उच्च स्तर 110.40 रुपये रहा है। करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयर में 1.40 रुपये (1.30%) की बढ़त के साथ 108.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख