शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलऐंडएफएस ट्रांस्पोर्टेशन नेटवर्क्स (IL&FS Transportation Networks) की सहायक कंपनी ने किये गैर परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित

आईएलऐंडएफएस ट्रांस्पोर्टेशन नेटवर्क्स (IL&FS Transportation Networks) की सहायक कंपनी गुजरात रोड ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर ने 3,000 गैर परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये हैं।

10 लाख रुपये प्रति इन 9% रेटेड, सूचीबद्ध, सुरक्षित, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर आवंटित किया गया है। कंपनी ने ये डिबेंचर जेपी मॉर्गन सिक्योरिटीज एशिया और जेपी मॉर्गन सिक्योरिटीज इंडिया को आवंटित किये हैं।
बीएसई में आईएलऐंडएफएस ट्रांस्पोर्टेशन नेटवर्क्स का शेयर बुधवार के 78.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बेहद मामूली बढ़त के साथ 78.90 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका इसका उच्च स्तर 82.50 रुपये रहा है। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में 2.40 रुपये (3.04%) की बढ़त के साथ 81.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख