शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) पर अमेरिका में लगा 62.54 अरब रुपये का जुर्माना

भारत की आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) पर अमेरिका में वहाँ की कंपनी एपिक सिस्टम की शिकायत के बाद लगभग 62.54 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

एपिक सिस्टम ने टाटा कंसल्टेंसी पर सॉफ्टवेयर की जानकारी चुराने का आरोप लगाया था, जिसके बाद संघीय अदालत ने कंपनी को दोषी मानते हुए यह जुर्माना लगाया।
बीएसई में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर बुधवार के 2,523.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को गिरावट के साथ 2,449.00 रुपये पर खुला। गिरावट के साथ खुलने के बावजूद इसमें शुरुआती कारोबार से ही बढ़त का सिलसिला जारी रहा और करीब 2.30 बजे यह लाल रेखा से ऊपर 2,553.15 रुपये के उच्च स्तर तक गया। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 0.75 रुपये (0.03%) की मामूली गिरावट के साथ 2,522.40 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!