शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

माइंडट्री (Mind Tree) का लाभ 21.21% बढ़ा, आय में 40.26% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में माइंडट्री का लाभ 21.21% बढ़ कर 156 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 128.7 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपन की आय 948.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 40.26% बढ़ कर 1330.4 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर देखें तो कंपनी का लाभ 536.3 करोड़ रुपये की तुलना में 12.49% बढ़ कर 603.3 करोड़ रुपये हो गया है। इस अवधि में कंपनी की आय भी 30.41% बढ़ कर 4,730.8 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि यानी मार्च 2015 में कंपनी की आय 3627.5 करोड़ रुपये रही थी।बीएसई में माइंडट्री के शेयर में सुबह से ही बढ़त देखी जा रही थी। यह शेयर बुधवार 688.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 691 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 748 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 688.50 रुपये तक फिसला। अंत में यह 42.85 रुपये या 6.22% की बढ़त के साथ 731.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!