शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नाल्को (Nalco) ने किया भारत सरकार को अंतरिम लाभांश का भुगतान

नाल्को (Nalco) ने भारत सरकार को 260.72 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश का भुगतान किया है।

नाल्को के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ तपन कुमार चंद द्वारा इस्पात और खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को खान मंत्रालय के सचिव बलविंदर कुमार की मौजूदगी में 260.72 करोड़ रुपये का चेक दिया गया। नाल्को ने वित्त वर्ष 2015-16 में 63.40 लाख टन बॉक्साइट और 19.53 लाख टन एल्यूमिना का उत्पादन किया है, जो कि एक वित्त वर्ष में कंपनी द्वारा सर्वाधिक उत्पादन है।
बीएसई में कल सोमवार को नाल्को का शेयर 9.71% की बढ़त के साथ 45.20 रुपये पर बंद हुआ। सोमवार को कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 45.50 रुपये और निचला स्तर 42.60 रुपये रहा। 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 12 मई 2015 को 50.90 रुपये और निचला स्तर 25 अगस्त 2015 को 28.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख