शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) ने किया जमा राशि पर ब्याज दरों में संशोधन

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) ने निवासी और अनिवासी बचत खातों में जमा राशि पर ब्याज दरों में 1 अप्रैल के प्रभाव से संशोधन किया है।

बैंक ने 1 लाख रुपये तक की राशि पर 4% और 1 लाख रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक की राशि पर 5% ब्याज दर कर दी है, जबकि 5 लाख रुपये से अधिक की राशि पर बैंक 6% ब्याज दर जारी रखेगा।
बीएसई में कल सोमवार को लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर बिना बढ़त या गिरावट के 82.00 रुपये पर बंद हुआ। सोमवार को कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 82.90 रुपये और निचला स्तर 81.60 रुपये रहा। 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 29 अप्रैल 2015 को 111.45 रुपये और निचला स्तर 25 अगस्त 2015 को 63.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!