शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीसीएस, मांइडट्री, नेस्ले, एआरएसएस इन्फ्रा, पीसी ज्वैलर, गृह फाइनेंस, बीईएमएल, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचपीसीएल

आज बुधवार के कारोबार में खबरों की वजह से जिन चुनिंदा शेयरों पर नजर रहेगी उनमें टीसीएस, मांइडट्री, नेस्ले, एआरएसएस इन्फ्रा, पीसी ज्वैलर, गृह फाइनेंस, बीईएमएल, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचपीसीएल शामिल हैं।


टीसीएस : चौथी तिमाही के परिणामों में कंपनी की आय और लाभ दोनों में बढ़त हुई है।
मांइडट्री : माइंडट्री के वित्त वर्ष 2015-16 की जनवरी-मार्च तिमाही के परिणामों में पिछली तिमाही की तुलना में आमदनी और मुनाफा दोनों में वृद्धि हुई है।
नेस्ले : मैगी ने बाजार में 50% से अधिक हिस्सेदारी प्राप्त कर ली है।
एआरएसएस इन्फ्रा : कंपनी को 64.7 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
पीसी ज्वैलर : कंपनी ने 427 करोड़ रुपये के डिबेंचर जारी किये हैं।
गृह फाइनेंस : वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी के शुद्ध लाभ में 18.5% और आमदनी में 20.3% की बढ़त हुई है।
बीईएमएल : कंपनी ने ड्रेजिंग कॉर्प के साथ स्वदेशी डिजाइन के लिए समझौता किया है।
अल्ट्राटेक सीमेंट : अल्ट्राटेक सीमेंट बिहार में 15वाँ पिसाई संयंत्र शुरू किया।
एचपीसीएल : कंपनी 25,000 करोड़ की रिफाइनरी निवेश कर सकती है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!