शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुथूट कैपिटल (Muthoot Capital) का लाभ 11.70% बढ़ा, आय में 23.09% की वृद्धि, शेयर 4.87% उछले

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में मुथूट कैपिटल सर्विसेज का लाभ 11.70% बढ़ कर 6.87 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 6.15 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय भी 51.48 करोड़ रुपये के मुकाबले 23.09% बढ़ कर 63.37 करोड़ रुपये हो गयी है। वहीं अगर सालाना आधार पर देखें तो कंपनी का आय 190.48 करोड़ रुपये की तुलना में 19.60% बढ़ कर 227.82 करोड़ रुपये हो गयी है। वहीं कंपनी का लाभ 2.51% बढ़ कर 22.85 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 22.29 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी ने कल शाम को तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। बीएसई में मुथूट कैपिटल सर्विसेज के शेयर सोमवार 155.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को बढ़त के साथ 157 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.01 बजे कंपनी के शेयर 7.60 रुपये या 4.87% की बढ़त के साथ 163.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!