शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) ने की 15वें सीमेंट पिसाई संयंत्र की शुरुआत

अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) ने पाट्लिपुत्र, बिहार में 1.6 एमटीपीए सीमेंट क्षमता वाले 15वें सीमेंट पिसाई संयंत्र की शुरुआत कर दी है।

इसके साथ ही कंपनी की कुल सीमेंट क्षमता 69.30 एमटीपीए हो गयी है। इसके बाद कंपनी के शेयर भाव में बढ़त हुई है।
बीएसई में अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर सोमवार के 3406.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को गिरावट के साथ 3,400.10 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार के दौरान यह 3,452.95 रुपये के उच्च स्तर तक गया। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयर में 5.05 रुपये (0.15%) की बढ़त के साथ 3,411.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!