शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मास्टेक (Mastek) का लाभ 9% घटा, शेयर में 3.11% की गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में मास्टेक का लाभ 9% घट कर 5.86 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 6.44 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय भी 276.11 करोड़ रुपये के मुकाबले 54.99% घट कर 124.25 करोड़ रुपये हो गयी है। वहीं अगर सालाना आधार पर देखें तो कंपनी का आय 1,012.58 करोड़ रुपये की तुलना में 92.16% घट कर 526.94 करोड़ रुपये हो गयी है। वहीं सालाना आधार पर कंपनी के लाभ में भी 22.50% गिरावट आयी है और यह घट कर 13.75 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 17.74 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बीएसई में मास्टेक के शेयर सोमवार 154.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 153.80 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.42 बजे कंपनी के शेयर 4.80 रुपये या 3.11% की गिरावट के साथ 149.60 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 355.08 करोड़ रुपये है। वतर्मान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!