शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्किपर (Skipper) को मिले 500 करोड़ रुपये के ठेके, शेयर मजबूत

स्किपर (Skipper) को पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया से 500 करोड़ रुपये के कुल दो ठेके मिले हैं।

ये ठेके कंपनी को टर्नकी आधार पर विभिन्न पावर ग्रिड परियोजनाओं में 765 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन टावर आपूर्ति और ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए मिले हैं।
बीएसई में स्किपर का शेयर सोमवार के 154.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 154.40 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान यह 161.90 रुपये के उच्च स्तर तक गया और 152.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयर में 5.90 रुपये (3.83%) की बढ़त के साथ 160.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख