शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाइकॉस इंटरनेट (Lycos Internet) ने ब्राइटकॉम को बाजार में पेश किया

ग्लोबल ब्रांड लाइकॉस इंटरनेट ने  डिजिटल विज्ञापन कारोबार में हो रहे परिवर्तन पर ध्यान देने के लिए अपनी सहायक ब्राइटकॉम को बाजार में उतारा है। 

कंपनी ने बताया ग्रुप एक सार्थक और व्यापक पुनर्गठन पर काम कर रहा है। इस कदम से संगठन को अधिक फुर्तीला और जिम्मेदार बनने में सुविधा होगी। ब्राइटकॉम वाइब्रैंट की विरासत और ब्राइटकॉम मीडिया की पहल को एक साथ लाता है। यह डेटा पर आधारित प्रौद्योगिकी के साथ कंपनी के मजबूत बांड, विज्ञापनदाताओं और प्रकाशकों को एक समेकित मंच में जोड़ती है। लाइकोस दुनिया में सबसे व्यापक रूप से जाना जाने वाला इंटरनेट ब्रांड है। लाइकॉस मीडिया की 177 देशों में 120 भाषाओं में सोशल साइट है। बीएसई में लइकॉस के शेयर सोमवार 17.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 18.15 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 19.75 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 18.05 रुपये तक फिसले। दोपहर करीब 2.16 बजे कंपनी के शेयर 1.70 रुपये या 9.58% की बढ़त के साथ 19.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2016)


 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख