शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुप्रीम पेट्रोकेम (Supreme Petrochem) का लाभ 164.8% बढ़ा, शेयर 9.88% उछले

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में सुप्रीम पेट्रोकेम का लाभ 164.8% बढ़ कर 54.3 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 20.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी बिक्री 657 करोड़ रुपये के मुकाबले 23% बढ़ कर 809 करोड़ रुपये हो गयी है। इस अवधि में कंपनी की आय भी 22.9% बढ़ कर 812.4 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की आय 661 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में सुप्रीम पेट्रोकेम के शेयर सोमवार 133.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बुधवार को 136.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 152.60 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 133.60 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.47 बजे कंपनी के शेयर 13.20 रुपये या 9.88% की बढ़त के साथ 146.80 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 124.8 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख