शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा स्टील (Tata Steel) ने यूके में अपने नेतृत्व में किया बदलाव, शेयर में 6.52% की बढ़त

टाटा स्टील यूरोप ने यूके में अपने अभियान के नेतृत्व में बदलाव करते हुए बिमलेंद्र झा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रुप में नियुक्त किया है।

पिछले सात दिनों में टाटा स्टील यूरोप के सलाहकारों ने टाटा स्टील यूके का संचालन दुनिया भर में 190 संभावित वित्तीय और औद्योगिक निवेशकों तक पहुँचने के लिए ब्याज का प्रारंभिक अन्वेषण शुरू कर दिया है। बीएसई में टाटा स्टील के शेयर में आज बुधवार को सुबह से ही तेजी देखी जा रही है। यह शेयर बढ़त के साथ 337 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 358.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 337 रुपये तक गया। कारोबार समाप्त होने पर यह 21.85 रुपये या 6.52% की बढ़ोतरी के साथ 356.85 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 32,535.72 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख