शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) बेचेगी सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

खबरों के अनुसार भारती एयरटेल (Bharti Airtel) खुले बाजार में सौदे के जरिये अपनी सहायक कंपनी भारती इन्फ्राटेल में 5% से अधिक हिस्सेदारी बेचेगी।

कंपनी की भारती इन्फ्राटेल में इस समय 71.7% हिस्सेदारी है और वर्तमान मूल्य के हिसाब से 5% हिस्सेदारी की कीमत लगभग 56.67 करोड़ डॉलर होगी।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर बुधवार बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बिना बढ़त या गिरावट के 356.50 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 358.60 रुपये रहा है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 4.35 रुपये (1.22%) की गिरावट के साथ 352.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!