शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तिमाही नतीजों के बाद विप्रो (Wipro) के शेयर में 6.31% की गिरावट

वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में विप्रो की आमदनी 6% बढ़ कर 13,632 करोड़ रुपये हो गयी है।

पिछली तिमाही में कंपनी को 12,952 करोड़ की आमदनी हुयी थी। कंपनी के शुद्ध लाभ में पिछली तिमाही के 2,234 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.26% बढ़ कर 2,240 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सालाना आधार पर कंपनी की आय में 12.9% की बढ़ोतरी हुयी है। इस दौरान कंपनी का एबिट मार्जिन 18.2% रहा है। इसके अलावा बोर्ड ने शेयरों के वापस खरीद (बाय बैक) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बीएसई में विप्रो के शेयर में सुबह से ही गिरावट है। यह बुधवार 601.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को 570.05 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.32 बजे कंपनी के शेयर 37.95 रुपये या 6.31% की गिरावट के साथ 563.95 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 1,48,574.19 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख