शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) का लाभ 20% बढ़ा, शेयर में 2.11% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में वीएसटी इंडस्ट्रीज का लाभ 20% बढ़ कर 49.3 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछली तिमाही में कंपनी को 41.1 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान की कंपनी की आय 24% बढ़ कर 270.04 करोड़ रुपये हो गयी है। इस अवधि में कंपनी का एबिटा पिछली तिमाही के 58.17 करोड़ रुपये के मुकाबले 27% बढ़ कर 73.78 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कुल व्यय में भी 23% का इजाफा हुआ है और यह बढ़ कर 196.26 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछली तिमाही में कंपनी का कुल व्यय 159 करोड़ रुपये रहा था। वहीं अगर सालाना आधार पर देखें तो कंपनी की आय पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ कर 883.15 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल व्यय पिछले साल ते 594.02 करोड़ रुपये के मुकाबले 9% बढ़ कर 645.75 करोड़ रुपये हो गया है। इस पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का एबिटा में पिछले साल के मुकाबले 2% की कमी आयी है और यह 237.4 करोड़ रुपये रहा है। वहीं कंपनी का लाभ सालाना आधार पर सिर्फ 1% बढ़ कर 153.11 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में वीएसटी इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार 1,699.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को 1670.85 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 11.26 बजे कंपनी के शेयर 33.85 रुपये या 2.11% की बढ़त के साथ 1,766 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!