शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्रेयस शिपिंग (Shreyas Shipping) ने अपने बेड़े में जोड़ा नया जलयान, शेयर 13.22% उछले

श्रेयस शिपिंग ने 9वें कंटेनर वेसल एमवीएसएसएल विशाखापट्टनम को अपने बेड़े में जोड़ा है।

यह 18,602 की सकल पंजीकृत टन भार के साथ एक 1613 टीईयू पोत है। बीएसई श्रेयस शिपिंग के शेयर बुधवार 306.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 307.20 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 355 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 304.80 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.42 बजे कंपनी के शेयर 40.50 रुपये या 13.22% की बढ़त के साथ 346.90 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 672.85 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!