शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनवाइएलआईएम जैकब बलास (NYLIM Jacob Ballas) ने पीएनसी इन्फ्राटेक (PNC Infratech) में अपनी हिस्सेदारी बेची

मीडिया खबरों के अनुसार निवेश फर्म एनवाईएलआईएम जैकब बलास ने पीएनसी इन्फ्रटेक में अपनी 2.56% हिस्सेदारी बेच दिया है।

फर्म ने खुले बाजार सौदे में 13.14 लाख शेयर को बेच दिया है। इससे पहले एनवाइएलआईएम जैकब बलास की पीएनसी इन्फ्राटेक में 8.31% की हिस्सेदारी थी। बीएसई में पीएनसी इन्फ्राटेक के शेयर बुधवार के 534.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को 526 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 528.75 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 525.75 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.04 बजे कंपनी के शेयर 8.25 रुपये या 1.54% की गिरावट के साथ 526 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख