शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सुप्रीम इंडस्ट्रीज (Supreme Industries) का लाभ 12.06% बढ़ा, आय में 4.13% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में सुप्रीम इंडस्ट्रीज का लाभ 12.06% बढ़ कर 114.56 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 102.23 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय 1,151.77 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.13% बढ़ कर 1,199.34 हो गयी है। सालाना आधार पर देखें तो कंपनी को 221.24 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस अवधि में कंपनी की आय 2,975.79 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान कंपनी का एबिटा मार्जिन बढ़ कर 17.9% हो गया है। बीएसई में सुप्रीम इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार 800.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार 810 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 834 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 785.55 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.18 बजे कंपनी के शेयर 3.75 रुपये या 0.47% की गिरावट के साथ 797.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!