शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) का लाभ 7.59% बढ़ा, आय 17.92% घटी

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक का लाभ 7.59% बढ़ कर 2,149.13 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1,997.44 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की कुल आय 4,720.56 करोड़ रुपये के मुकाबले % घट कर 3,874.54 हो गयी है। इस दौरान कंपनी का एबिटा मार्जिन बढ़ कर 41.8% हो गया है। सालाना आधार पर देखें तो कंपनी के लाभ में 0.13% घट कर 8,166.58 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 8,178 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 17,609.44 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.71% घट कर 16,955.86 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में हिंदुस्तान जिंक के शेयर बुधवार 174.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार 176.80 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 176.80 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 171.50 रुपये तक फिसला। कारोबार के समाप्ति पर कंपनी के शेयर 0.70 रुपये या 0.40% की गिरावट के साथ 173.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!