शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस का शेयर खरीदें, लक्ष्य 2750 रुपये : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस का शेयर ‘खरीदने’ की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इस शेयर का अगले 12 महीनों के लिए 2750 रुपये का लक्ष्य तय किया है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कहा है कि कारोबारी साल 2015-16 की चौथी तिमाही में टीसीएस की डॉलर में आमदनी हमारे अनुमान से अधिक रही। इस दौरान हमने कंपनी की आय 419.5 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान लगाया था, जबकि इसकी आय बीती तिमाही में 420.7 करोड़ डॉलर रही। आमदनी में तिमाही-दर-तिमाही बढ़ोतरी की दर भी हमारे अनुमान 1.2% के मुकाबले 1.5% रही। कंपनी का कर-पश्चात-लाभ यानी मुनाफा (पीएटी) इस दौरान 6,341 करोड़ रुपये रहा, जो हमारे अनुमानों के अनुरूप ही रहा। हमने इसके 6,365 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। लेकिन कंपनी के मार्जिन हमारी आशा के अनुरूप नहीं रहे। कंपनी का एबिट मार्जिन तिमाही-दर-तिमाही 0.50% अंक घट कर 26.1% रहा, जबकि हमने इसके 27.2% रहने का अनुमान लगाया था।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने टीसीएस के नतीजों पर जारी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि माँग में अच्छा रुझान बने रहने के संकेत मिल रहे हैं। बीते साल की चौथी तिमाही में टीसीएस ने आठ बड़े ठेके हासिल किये हैं। इससे पहले बीते साल की तीसरी तिमाही में इसने 9, दूसरी तिमाही में 13 और पहली तिमाही में नौ बड़े ठेके हासिल किये थे।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने कंपनी के लिए ‘खरीदें’ की राय बनाये रखी है। इसने टीसीएस का मूल्यांकन इसके कारोबारी साल 2017-18 की अनुमानित ईपीएस 145 रुपये के 19 गुना पीई के आधार पर करते हुए अगले 12 महीनों के लिए इसका लक्ष्य भाव 2750 रुपये तय किया है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख