शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिरामल एंटरप्राइसेज (PIRAMAL ENTERPRISES) ने किया संघी इंडस्ट्रीज में 256.5 करोड़ रुपये का निवेश

पिरामल एंटरप्राइसेज (PIRAMAL ENTERPRISES) ने संघी इंडस्ट्रीज में गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर द्वारा 256.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

संघी इंडस्ट्रीज गुजरात के कच्छ क्षेत्र में सबसे बड़े सीमेंट संयंत्रों में से एक का संचालन करती है, जिसकी क्षमता 4.1 मिलियन टन प्रतिवर्ष है, जो कि पूरे राज्य के सीमेंट उत्पादन का 16% है।
बीएसई में पिरामल एंटरप्राइसेज का शेयर गुरुवार के 1,079.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 1,070.90 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 1,071.75 रुपये रहा है। करीब पौने 10 बजे कंपनी के शेयर में 10.05 रुपये (0.93%) की गिरावट के साथ 1,069.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!