शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) को मिली यूएसएफडीए से मंजूरी

अरबिंदो फार्मा को ऐसम्प्रजोले मैग्नीशियम डिलेड-रिलीज़ कैप्सूल्स यूएसपी 20 एमजी और 40 एमजी की उत्पादन और बिक्री के लिए अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से मंजूरी मिल गयी है।

यह अनुमोदित एएनडीए एस्ट्राजेनका फार्मा के संदर्भ सूचीबद्ध दवा उत्पाद नेक्सियम डिलेड-रिलीज के बराबार है। ऐसम्प्रजोले मैग्नीशियम डिलेड-रिलीज़ कैप्सूल्स का उपयोग गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स रोग के इलाज के लिए किया जायेगा। बीएसई में अरबिंदो फार्मा के शेयर गुरुवार 767.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार 767 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 789 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि की नीचे की ओर यह 759 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1 बजे 19.60 रुपये या 2.65% की बढ़त के साथ 788 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख