शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेस्ले (Nestle) ने स्नैपडील (Snapdeal) पर मैगी आटा और ओट्स नूडल्स को किया री-लॉन्च

नेस्ले ने स्नैपडील पर मैगी आटा और ओट्स नूडल्स को री-लॉन्च किया है।

मैगी आटा और ओट्स किट का विशेष सीमित संस्करण पुनः पंजीयन आज 12 बजे से शुरु हो कर 23 अप्रैल को 11 बजे तक चलेगा। इस किट में 4 पैक आटा और ओट्स नूडल्स, 2 कटोरी औप मैगी ब्रांडेड डायरी के साथ 176 रुपये के आकर्षक दाम पर उपलब्ध है। बीएसई में नेस्ले के शेयर गुरुवार 5,970.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को 5,964 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 6,026.95 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 5,963 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.29 बजे कंपनी के शेयर 1.75 रुपये या 0.03% की हल्की बढ़त के साथ 5,972.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख