शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दीप इंडस्ट्रीज (Deep Industries) को मिला 7.79 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर मजबूत

दीप इंडस्ट्रीज (Deep Industries) को तीन वर्ष की अवधि के लिए ओएनजीसी की अंकलेश्वर इकाई में 80,000 एससीएमडी क्षमता की नेचुरल गैस कम्प्रेशन सेवाओं के लिए 7.79 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

इसके बाद कंपनी के शेयर मजबूती आयी है।
बीएसई में दीप इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार के 149.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 148.40 रुपये पर खुला, मगर शुरुआती कारोबार से ही इसमें बढ़त जारी रही। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 161.90 रुपये रहा है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 6.40 रुपये (4.29%) की बढ़त के साथ 155.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!