शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैर्न इंडिया (Cairn India) को 10,948 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में कैर्न इंडिया को 10,948.22 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में भी कंपनी को 240.82 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 2,677 करोड़ रुपये के मुकाबले 36% घट कर 1,717 करोड़ रुपये हो गयी है। इस अवधि में कंपनी के एबिटा में 50.7% की गिरावट आयी है और यह 388.1 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सालाना आधार पर एबिटा मार्जिन 29.4% के मुकाबले घट कर 20.7% हो गया है। उत्पादन में 8% की गिरावट आयी है। अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल के भाव में कमजोरी के कारण उत्पादन में गिरावट आया है। बीएसई में शुक्रवार को कैर्न इंडिया के शेयर गिरावट के साथ 149.10 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 152.65 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 148.60 रुपये तक फिसला। अंत में यह 0.90 रुपये या 0.60% की बढ़त के साथ 151.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख