शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकार एनएमडीसी (NMDC) में बेचेगी अपनी हिस्सेदारी

मीडिया खबरों के मुताबिक सरकार बिक्री के प्रस्ताव के माध्यम से लौह अयस्क खनन कंपनी एनएमडीसी में अपनी 10% हिस्सेदारी को बेचने की योजना बना रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस वित्त वर्ष में कंपनी को इस विनिवेश से होने वाली आय सरकार की कुल विनिवेश के 56,500 करोड़ रुपये के लक्ष्य का हिस्सा होगा। बीएसई में एनएमडीसी के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ 100.10 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 100.70 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 99 रुपये तक फिसला। अंत में यह 2.25 रुपये या 2.20% की गिरावट के साथ 99.85 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 40,479.59 करोड़ रुपये है। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह शेयर 104.1 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 99.5 रुपये तक फिसला। वर्तमान यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!