शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यश पेपर्स (Yash Papers) का लाभ 28.92% बढ़ा, आय 1.72% घटी

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में यश पेपर्स का लाभ 28.92% बढ़ कर 1.56 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 1.21 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 46.50 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.72% घट कर 45.70 करोड़ हो गयी है। अगर सालाना आधार पर देखें तो कंपनी का लाभ 28.03% घट कर 2.85 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 3.96 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 173.91 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.35% बढ़ कर 174.53 करोड़ रुपये हो गयी है।बीएसई में यश पेपर्स के शेयर शुक्रवार को हल्की बढ़त के साथ 19.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 18.50 रुपये तक फिसला। अंत में यह शेयर 0.55 रुपये या 2.89% की गिरावट के साथ 18.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!