शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेट एयरवेज (Jet airways) को शेयरधारकों से मिली मंजूरी

जेट एयरवेज को शेयरधारकों से अपने साथ जेटलाइट के प्रस्तावित विलय की मंजूरी मिल गयी है।

शुक्रवार को हुयी निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। जेट एयरवेज ने सहारा एयलाइन्स को अप्रैल 2007 में 1,450 करोड़ रुपये में खरीदा था जिसके बाद इसका नाम सहारा एयरलाइन से बदल कर जेटलाइट रखा गया। बीएसई में जेट एयरवेज के शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ 617 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 624.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 614.50 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी के शेयर 0.75 रुपये या 0.12% की गिरावट के साथ 615.95 रुपये पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 796 रुपये का रहा जबकि 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 248.50 रुपये का रहा था। पिछले सप्ताह के कारोबार में यह शेयर 646.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 533.70 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन 23 अप्रैल 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख