शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल्पतरु पावर (Kalpataru Power) को मिला 1,150 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर में बढ़त

कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन को 1,150 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी पश्चिमी अफ्रीका में 225 केवी और 90 केवी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण और आपूर्ति के लिए दिया गया है। इस परियोजना की कुल लागत 930 करोड़ रुपये है। कंपनी को दूसरी परियोजना मध्यप्रदेश में 220 केवी और 132 केवी उपकेंद्र के निर्माण, ट्रांसमिशन लाइन और फीडर बे काम के लिए दिया गया है। इस परियोजना की कुल लागत 220 करोड़ रुपये है। बीएसई में कल्पतरु के शेयर शुक्रवार 212.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 212.90 रुपये पर खुले। पूर्वाह्न करीब 10.55 बजे कंपनी के शेयर 6.30 रुपये या 2.96% की बढ़त के साथ 219.20 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 3266.95 रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख