शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahidra Financial) का लाभ 12% बढ़ा, शेयर में 6.50% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का लाभ 12% बढ़ कर 411.32 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवदि में कंपनी को 367.25 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 1,680.10 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.37% बढ़ कर 1,904.87 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर कंपनी का लाभ 15.40% घट कर 772.29 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी को पिछले साल यानी मार्च 2015 को 912.90 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 6,060.90 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.85% बढ़ कर 6,597.51 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल के शेयर शुक्रवार के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को अच्छी बढ़त के साथ 289.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 294 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 282.25 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.47 बजे कंपनी के शेयर 17.90 रुपये या 6.50% की बढ़त के साथ 292.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!