शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

खराब तिमाही नतीजों पर जेनसार टेकनोलॉजीज (Zensar Technologies) के शेयर में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में जेनसार टेकनोलॉजीज का लाभ 1.57% घट कर 70.67 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 71.80 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 12.4% बढ़ कर 751.39 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की आय 668.09 करोड़ रुपये रही थी। पूरे वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी को 311.90 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इस अवधि में कंपनी की आय 2,978.04 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में जेनसार टेक्नोलॉजीज के शेयर शुक्रवार 996.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को 925 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 960.15 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 919 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.48 बजे कंपनी के शेयर 46.55 रुपये या 4.67% की गिरावट के साथ 949.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!