शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सद्भाव इन्फ्रास्ट्रक्चर (Sadbhav Infrastructure) को 0.17 करोड़ रुपये का लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 सद्भाव इन्फ्रास्ट्रक्चर को लाभ 0.17 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 81.60 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय 118.90% बढ़ कर 281.78 करोड़ रुपये का हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 128.72 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी की आय में तिमाही दर तिमाही 46.87% की वृद्धि हुयी थी। कंपनी की बिक्री में भी 298.08% की बढ़ोतरी हुयी है और यह 58.20 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी की बिक्री 14.62 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में सद्भाव इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर शुक्रवार 99.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज अच्छी बढ़त के साथ 104 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 109 रुपये तक चढ़ा जबकि 102.20 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.34 बजे कंपनी के शेयर 3.20 रुपये या 3.21% की बढ़त के साथ 102.90 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 3,511.69 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 100 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख