शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) का लाभ 36.74% घटा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का लाभ 36.74% घट कर 58.91 करोड़ हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 93.13 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी के लाभ में तिमाही दर तिमाही 26.77% की गिरावट आयी है। इस दौरान कंपनी की आय 630.70 करोड़ रुपये के मुकाबले 8.54% बढ़ कर 684.62 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की आय में तिमाही आधार पर 0.7% की बढ़ोतरी हुयी है। सालाना आधार पर देखें तो कंपनी का लाभ 248.08 करोड़ रुपये के मुकाबले 22.96% बढ़ कर 305.04 करोड़ रुपये हो गया है। इस अवधि के दौरान कंपनी की आय 1.79% बढ़ कर 2,785.84 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी के कोर ऑपरेटिंग लाभ 13.72% घट कर 177.28 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर कंपनी के कोर ऑपरेटिंग लाभ में 100.54% की बढ़ोतरी हुयी है। बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट के शेयर  आज सोमवार को हल्की बढ़त के साथ 57.80 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 58.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 54.95 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी के शेयर 1.25 रुपये या 2.18% की गिरावट के साथ 56.10 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 2897.77 करोड़ रुपये है। वर्तमान में यह शेयर 200 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख