शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस (Indiabulls Housing Finance) का लाभ 22.59% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का लाभ 22.59% बढ़ कर 675.50 करोड़ हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 551.02 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 2,117.52 करोड़ रुपये के मुकाबले 25.01% बढ़ कर 2,647.18 करोड़ रुपये हो गयी है। सालाना आधार पर देखें तो कंपनी का लाभ 1,901.10 करोड़ रुपये के मुकाबले 23.33% बढ़ कर 2,344.73 करोड़ रुपये हो गया है। इस अवधि के दौरान कंपनी की आय 27.20% बढ़ कर 9,225.55 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयर शुक्रवार 672.90 के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 673.05 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 676 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 652.35 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी के शेयर 1.90 रुपये या 0.28% की गिरावट के साथ 671 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!